
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा NEET ( मेडिकल ) की तैयारी हेतु सबसे बड़ी परीक्षा BRILLIANT- 30 का शुभारंभ”
पटना- 02 जून। पटना के IMA हॉल में देश के इतिहास में पहली बार मेडिसिन जगत की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA ) द्वारा NEET ( मेडिकल ) की तैयारी हेतु राज्य के गरीब व मेधावी छात्रों के लिए “BRILLIANT -30” नाम से सबसे बड़ी परीक्षा का शुभारंभ किया गया । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA ) के “नेशनल प्रेसिडेंट डॉo श्री सहजानंद प्रसाद सिंह” द्वारा IMA के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर व BRILLIANT, पटना के निदेशक अजय कुमार पिंटू की उपस्थिति में इसकी शुरुआत हुई, चयनित छात्रों को “पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा” प्रदान की जाएगी ,इस परीक्षा में बिहार राज्य के 2022 में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले या उतीर्ण वे छात्र भाग ले सकते हैं जिन्हें डॉक्टर बनकर मेडिसीन के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाना है, बिहार के सभी 38 जिलों में आयोजित होने वाली ये परीक्षा 3 चरणों में होंगी , प्रथम चरण पूर्णतः ऑनलाइन होगी जिसे छात्र www.ima.brilliantpatna.com के site पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर या QR Code को स्कैन करके परीक्षा में भाग ले सकते हैं विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8340507018 या 9386806850 पर सम्पर्क किया जा सकता है , प्रथम चरण में चयनित छात्रों को द्वितीय चरण में आयोजित ऑफलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा जो सभी ज़िलों में आयोजित होंगी, द्वितीय चरण में सफल छात्रों को इंटरव्यू से होकर गुजरना होगा , उसके बाद अंतिम रूप से BRILLIANT – 30 का चयन होगा जिसे पटना में रखकर तैयारी करवायी जाएगी।
IMA के नेशनल प्रेसिडेंट डॉo श्री सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि IMA देश मे मेडिसीन जगत की सबसे पुरानी व सबसे प्रतिश्ठित संस्था है, ऐसी परीक्षा की जरूरत वर्षों से महसूस की जा रही थी जो आज साकार हो रही है, ऐसी परीक्षा व इसके उपरांत चयनित छात्रों को अच्छी तरह से IMA की देखरेख में तैयारी कराकर NEET या AIIMS जैसी परीक्षा में अच्छे रैंक के साथ चयनित कराना प्रमुख लक्ष्य है जिससे बिहार व IMA गौरवान्वित हो सके। छात्रों की समुचित तैयारी के लिए BRILLIANT , पटना का चयन इसी उद्देश्य से किया गया क्योंकि यह संस्था पटना की सबसे पुरानी व विस्वसनीय संस्था में से एक है जहां अभी तक हजारों छात्रों ने सफलता पाई है ,पूरा विश्वास है कि BRILLIANT इस दायित्व को भी अच्छी तरह निभाएगा , छात्रों की सभी तैयारी IMA की देखरेख में होगी।
BRILLIANT ,पटना के निदेशक श्री अजय कुमार पिंटू ने इस पुनीत कार्य के लिए BRILLIANT को चयनित करने के IMA का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि BRILLIANT का अपने 33वर्षों के अनुभव से छात्रों को अच्छे रैंक के साथ NEET जैसे प्रतियोगिता परीक्षा में उतीर्ण कराना एकमात्र लक्ष्य रहेगा। BRILLIANT द्वारा ओ हर तरह का शैक्षणिक सुविधा प्रदान की जाएगी जो छात्रों को चयनित होने में मदद कर सके।
IMA के सचिव डॉo सुनील कुमार ने कहा कि मेडिकल परीक्षा में राज्य के छात्र चयनित तो होते हैं लेकिन अच्छा रैंक कभी कभार ही आ पाता है , अब इस प्रयास से आने वाले समय मे छात्रों के लिए अच्छा रैंक लाने का रास्ता सुगम हो सकेगा, IMA के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन डॉo विजय शंकर सिंह ने कहा कि IMA का यह कदम बिहार के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी ,ऐसी परीक्षा में छात्रों को बढ़ चढ़कर भाग लेनी चाहिए, बिहार IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉo अजय कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिसीन के क्षेत्र में काम करने वाली IMA व मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक नए युग की शुरूआत होगी, बिहार IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉo बसंत सिंह ने कहा कि IMA का मेडिकल की अच्छी व निःशुल्क तैयारी का विडा उठाने से राज्य के छात्रों के बीच अच्छा संदेश जाएगा, IMA के राज्य सचिव डॉo अशोक कुमार ने कहा कि IMA द्वारा चयनित छात्रों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जो उनके लिए आवश्यक होगी। समारोह में विशिष्ट लोगों के अलावा दर्जनों डॉक्टर सहित शिक्षा जगत से जुड़े नीरज कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।



