बिहार

पटना में सीमेज के नये सत्र का आगाज 25 जून को, बॉलीवुड के दिग्गज बिखरेंगे जलवे

पटना- 20 जून। सीमेज के नये सत्र का आगाज बापू सभागार में 25 जून, शनिवार को सिमेज कॉलेज द्वारा नये सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत के लिए ‘शुभारंभ 2022’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वॉलीबुड से जाने-माने फिल्म कलाकार,पार्श्व गायक तथा कॉमेडी जगत की दुनिया से जाने-माने कलाकार आएंगे तथा अपनी प्रतिभा से उपस्थित हजारों लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी सिमेज में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सिमेज के निदेशक नीरज अग्रवाल ने दी।

उन्होने बताया कि ‘सिमेज कॉलेज द्वारा 25 जून (शनिवार) को ‘शुभारंभ 2022 (Shubharambh 2022)’ कार्यक्रम का आयोजन ‘बापू सभागार, अशोका कन्वेन्शन सेंटर, गांधी मैदान के निकट, पटना’ में किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से होगा।तथा कार्यक्रम शाम तक चलेगा। इस कार्यक्रम में कुल तीन सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। उदघाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी मौजूद रहेंगे। पहले सत्र में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता श्री अखिलेन्द्र मिश्रा का कार्यक्रम होगा। अखिलेन्द्र मिश्रा चर्चित TV सीरियल ‘चंद्रकांता’ में ‘क्रूर सिंह’ की भूमिका निभाते थे। उन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों ज्सिसे ‘लगान’, भगत सिंह इत्यादि में भी अभिनय किया है। अखिलेन्द्र मिश्रा ‘रंगमंच परंपरा’ मुंबई के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद पर आधारित अपने एकल नाटक ‘स्वामी विवेकानंद का पूनपार्ठ’ का खूबसूरत मंचन करेंगे, जिसका लेखन तथा निर्देशन भी अखिलेन्द्र मिश्रा ने ही किया है। दूसरे सत्र में देश के जाने माने कॉमेडियन श्री सुदेश लहरी के कॉमेडी का कार्यक्रम आयोजित होगा। सुदेश लहरी देश के जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं तथा उन्होने सलमान खान के साथ ‘रेडी’ फिल्म में अपने कॉमेडी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उन्होने ‘ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’, कॉमेडी नाइट्स, कपिल शर्मा शो तथा कई अन्य कार्यक्रमों में अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन किया है। TV पर सुदेश लहरी तथा कृष्णा की जोड़ी काफी फेमस है।  तीसरे सत्र में देश के प्रतिष्ठित पार्श्वगायक पदमजीत सेहरावत दिवंगत गायक के॰के॰ की याद में भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे तथा मोटिवेशनल म्यूजिकल टॉक शाला प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वह अपनी प्रेरणादायी कविताओं को भी ओजपूर्ण अंदाज मे सुनाएँगे। वह अपनी संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से गीतों,कविताओं तथा संगीत का ऐसा संसार रचेंगे,जो प्रेरणा से भरपूर होगा तथा उपस्थित जनसमुदाय को ऊर्जान्वित करेगा।

कार्यक्रम का आयोजन 25 जून शनिवार को “बापू सभागार’, गांधी मैदान के निकट, पटना से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक तथा मित्रगण भी आमंत्रित हैं। आमंत्रण केवल इंट्री-पास द्वारा ही उपलब्ध है। इंट्री-पास पूरी तरह से निःशुल्क है। कार्यक्रम का इंट्री-पास सिमेज कॉलेज,बोरिंग रोड, पटना में उपलब्ध है तथा इसे सिमेज की वेबसाइट www.cimage.in से भी ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने आगंतुकों से अनुरोध किया कि वे अपनी सुविधानुसार इंट्री-पास प्राप्त कर लें तथा समय से पहले परिसर में आकर अपना आसन ग्रहण कर लें तथा कार्यक्रम के दौरान अपना मोबाइल फोन ऑफ रखें। हॉल में सीटें ‘फर्स्ट कम–फर्स्ट सर्व’ बेसिस पर आबंटित की जाएंगी। प्रेस कोन्फ्रेंस में सिमेज की सह-निदेशिका मेघा अग्रवाल,डीन नीरज पोद्दार,एचओडी नितीश रोहतगी एवं अमित शुक्ला भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button