
MADHUBANI: नगर निगम के वार्ड 5 में क्षतिग्रस्त पाइप से बर्बाद हो रहा पानी,एजेंसी बेपरवाह
मधुबनी- 29 मई। नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में नल जल योजना के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। निगम के वार्ड संख्या-05 निवासी अजय ठाकुर के घर के आगे करीब तीन माह से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से जलापूर्ति के समय घंटों तक सड़क पर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। अजय ठाकुर ने बताया कि तीन माह से पाइप क्षतिग्रस्त है। इसकी सूचना वार्ड पार्षद व नगर निगम प्रशासन को दिए जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मती नहीं किया गया है।
बतादें कि निगम के इलाकों में लापरवाही के कारण अक्सर पानी बर्बाद होता है। इससे अन्य घरों तक पानी की आपूर्ति बाधित होती रहती है। पानी की किल्लत की समस्या उत्पन्न हो जाता है। बता दें कि निगम के वार्ड 28 सहित कई वार्डों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और जलमीनार से जलापूर्ति बाधित होने से सैकड़ों घरों में जलापूर्ति ठप है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती में उदासीनता पर संबंधी एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।



