एजुकेशन

UGC-नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी होगी

नई दिल्ली- 10 अगस्त। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 परीक्षाओं की प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।

एनटीए की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसे देख सकेंगे और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित प्रश्नों या उत्तरों को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उत्तर कुंजी को देखने और उसे चुनौती देने से संबंधित विस्तृत निर्देश इसके प्रकाशन के समय उपलब्ध कराए जाएंगे।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे उत्तर कुंजी और परीक्षा से संबंधित अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें तथा केवल एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!