
MADHUBANI: शहर के महाराजगंज के एक कमरे में अवैध रूप से चलता राजस्व कर्मचारी का कार्यलय
मधुबनी- 16 मई। मधुबनी शहर के महाराजगंज स्थित भाडे के एक कमरे में अवैध रूप से चल रहे राजस्व कर्मचारी कार्यलय में शराब का खाली बोतल होने की चर्चा सुनी जा रही है। लोगों का आरोप है किअवैध रुप से चल रहे इस कमरे में दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य कार्य के लिए बिचौलियों द्वारा नाजायज राशि की वसूली की जाती है। पुलिस छापेमारी करती है तो इस कमरे से शराब का खाली बोतल भी बराबर किया जाता है।
मालूम कि भच्छी पंचायत भवन पर राजस्व कर्मचारी के कार्यलय की बजाय महाराजगंज के एक कमरा से कार्यालय चलाया जा रहा है।जिससे जमीन संबंधी कार्यों के लिए भच्छी राजस्व कर्मचारी कार्यलय पहुंचने वाले भूस्वामियों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। बल्कि महाराजगंज स्थित भाडे के एक कमरे में संचालित हो रहा है। बता दें कि दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य जमीन संबंधी कार्य ऑनलाइन कराने के नाम पर बिचौलियां राजस्व कर्मचारी, विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के नाम पर भू-स्वामियों से मोटी रकम की उगाही की जाती है। कई भू-स्वामियों द्वारा इसकी शिकायत रहिका अंचल अधिकारी व जिले के वरीय अधिकारियों से किए जाने के बाद भा बिचौलियों पर लगाम नहीं लग रहा है।जानकारों का माने तो महाराजगंज स्थित एक कमरे मनमाने तरीके से चल रहे राजस्व कर्मचारी कार्यलय में बिचौलियों की मनमानी चलती है।
बतादें कि कुछ माह तक भच्छी पंचायत भवन पर राजस्व कार्यालय का संचालन किया जाता था, लेकिन यहां राजस्व कर्मचारी की बजाय बिचौलियों का दबदबा का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध होने पर दो-तीन माह बाद कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। इस तरह फिर से इस कार्यालय का संचालन महाराजगंज स्थित एक भाडे के कमरा से शुरु कर दिया गया।



