
बिहार
नारी का सम्मान हमारी संस्कृति और माता सीता की सच्ची भक्ति : पं. शंभूनाथ झा
मधुबनी- 25 अप्रैल। मां जानकी नवमी की शुभ दिवस पर विश्व प्रसिद्ध फेस रीडर और ज्योतिषाचार्य पं. शंभूनाथ झा ने कहा कि हरेक नारी का सम्मान माता सीता की सच्ची भक्ति होगी।माता सीता के त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है। जानकी नवमी पर घर-घर उत्सव मनाने का यह लोगों को एकात्मता के सूत्र में बांधने वाला है। मां सीता की शक्ति धैर्य और त्याग को जीवन में उतारने की कोशिश होना चाहिए। इसी से भक्तों का कल्याण होगा।
उन्होंने कहा कि संसार की हरेक नारी सीता समान है। नारी का सम्मान करना हमारी संस्कृति रही है। जहां नारी का आदर किया जाता है वहां लक्ष्मी, सरस्वती वास करती है। श्री झा ने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि निरंतर सेवा कार्य करते रहना चाहिए।



