मधुबनी- 07 अगस्त। रहिका प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में निवर्तमान बीडीओ सत्येन्द्र कुमार को को विदाई एवं नये बीडीओ निरंजन कुमार का स्वागत पदाकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। दोनों अधिकारी को मुखिया संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष मो. सनाउल्लाह ने पाग एवं दोपटा पहनाया।

प्रमुख जयंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीआरओ दीपीका झा सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने निवर्तमान बीडीओ सत्येन्द्र कुमार के कार्यशैली कोरोना समय में बेहतर कार्य के साथ निःपक्ष पंचायत चुनाव कराने की सराहना की। इस समारोह में चार पंचायत सचिव श्यामल किशोर मिश्र,प्रमोद कुमार चौधरी सहित प्रखंड कर्मियों को भी विदाई समारोह में सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आरओ रंधीर रमन,प्रखंड अल्पसंख्यक पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद,नेसार अहमद,मुखिया अब्दुर रजिक, मुखिया जाहिदा खातुन,सज्जाद अंसारी,विनोद कुमार साहु,मो.खुर्शीद,पंकज कुमार,प्रभात रंजन,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूजी झा,ललटून झा,पंस जमील अखतर,ललन मंडल,चनद्रकिशोर मंडल, मो.नसीम,लेखापाल ज्योति कुमारी,कार्यपालक सहायक अर्चना कुमारी आदि शामिल थे। जबकि मंच संचालन मो. आफाक ने किया।
