
बिहार
पटना: CM सम्राट ने किया तीन दिवसीय आठवें ‘डीएवी यूनाइटेड फेस्टिवल’ का शुभारंभ
पटना – 28 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तीन दिवसीय आठवें ‘डीएवी यूनाइटेड फेस्टिवल’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने बिहार की सभी पुलिस लाइनों में डीएवी स्कूल खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के लिए बिहार से बाहर जाने वाले बच्चों को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार के बच्चों को अपने ही राज्य में बेहतर स्कूल, बेहतर शिक्षक और बेहतर माहौल मिले, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और डीएवी प्रबंधन के लोग उपस्थित रहे।



