
MADHUBANI:- बिस्फी में पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी-10 अप्रैल। बिस्फी थाना क्षेत्र में बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाई गई। नूरचक चोक स्थित वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार होकर एक युवक जा रहा था। जहां चेकिंग के दौरान उसके बैग से दो खाली पिस्टल बरामद किया गया। जिसके बाद बिस्फी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद अमित कुमार बिस्फी गांव निवासी के रूप में पहचान की गई। जबकि अमित कुमार के दोस्त विरेंद्र कुमार यादव मोहनपुर मधुबनी निवासी के रुप में पहचान किया गया। बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया की अमित कुमार से पूछताछ के बाद उसने बताया कि विरेंद्र कुमार यादव मेरा दोस्त है। जिसके पास से मैं टिक-टॉक वीडियो बनाने के लिए ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस बीरेंद्र कुमार के घर छापेमारी कर बीरेंद्र कुमार को भी बिस्फी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जहां दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



