
MADHUBANI:- तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, एक की मौत
मधुबनी-10 अप्रैल। रहिका थाना क्षेत्र में बीती देर रात एनएच 527 बी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो कर निचे कोशी नहर में गिर गए। रहिका थाना की मदद से दोनों जख्मी युवक को रहिका पीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज हेरिटेज अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कपसिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिग से जा टकराई। जिसमें दो युवक गंभीर जख्मी हो गए। जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पोखरौनी पासवान टोल के निवासी उपेंद्र पासवान के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी शिव चंद्र ठाकुर उम्र 50 वर्ष की पहचान पोखरौनी पासवान टोल निवासी तौर पर हुई है। बताते चलें कि मृतक पैशे से ठेला चालक था। इस घटना से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। वहीं मृतक के चार बेटा और एक बेटी है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।



