बिहार

MADHUBANI:- चढा पारा, बढ़ी गर्मी, पंखे-कूलर, एसी की मांग में उछाल, 3 करोड़ के कारोबार का अनुमान

मधुबनी- 20 अप्रैल। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का कारोबार भी गर्मा ने लगा है। आने वाले दिनों में अधिक गर्मी पड़ने की आशंका को लेकर लोग पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लोग कूलर-एसी, पंखे की खरीदारी शुरू कर दी है। इसके व्यवसायियों को इस साल अधिक गर्मी पड़ने के अनुमान से पंखे कूलर और एसी के बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। इसके व्यवसायियों का मानना है कि इस साल तापमान में अधिक इजाफा की आशंका को देखते हुए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का जिले में 3 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। इसमें इजाफा भी हो सकता है।

शहर के एक इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स के एक विक्रेता ने बताया कि एक हजार से लेकर पांच हजार तक के पंखा व 25 से 50 हजार तक के एसी की मांग बढ़ गई है। कई लोग इसकी खरीदारी शुरु कर दी है। कई लोगों ने गर्मी से राहत के लिए इलेक्ट्रिकल उपकरणों की दुकानें पर एसी की आपूर्ति के लिए एडंवास बुकिंग करा रहें है। कूलर, एसी, पंखा के साथ-साथ इन्वर्टर और सोलर सिस्टम की भी मांग बढ़ी है। बाजार में विभिन्न कंपनियों के लेटेस्ट डिजाइन वाले पंखा, प्लास्टिक बाडी के कूलरों की कई वेरायटी उपलब्ध हैं।

एयर कंडीशनर शोरूम के संचालकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से एसी की मांग बढ़ी है। कम बिजली खर्च करने वाले एसी पसंद किए जा रहे हैं। फाइव स्टार एसी का सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। बाजार में 700 से 1500 रुपये तक के साधारण पंखा मांग काफी बढ़ गई है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग कम कीमत वाले पंखे की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। पंखा की खरीदारी करते हुए शहर के राजीव राय ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए पंखा तो चाहिए। बजट के हिसाब से कम कीमत की पंखा की खरीदारी करना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button