
MADHUBANI:- आरएन कालेज पंडौल परीक्षा केंद्र पर बिजली,पेयजल का परीक्षार्थियों नहीं मिल रहा लाभ, गर्मी और अंधेरे में परीक्षा देने परीक्षार्थि मजबूर
मधुबनी- 11 अगस्त। जिले के पंडौल स्थित आरएन कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ परीक्षार्थियों को नहीं मिल रहा है।
बतादें कि इन दिनों आरएन कालेज परीक्षा केंद्र पर बीए सेमेस्टर 4 की परीक्षा चल रही है। जहां एलएनजे कॉलेज झंझारपुर के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र है।
आरएन कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर पंखा नही चल रहा है। इनदिनों भीषण गर्मी के बीच बीजली गुल होने के बाद कालेज प्रशासन द्वारा जनरेटर की सुविधा बहाल नहीं की जाती है। जबकि आरएन कालेज के पास जनरेटर की सुविधा है। परीक्षा केन्द्र के कई कमरों में रोशनी की कमी बनी रहती है। पंखा नहीं चलने और कमरा में कम रौशनी होने से परीक्षार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।
परीक्षार्थियों ने आकोश जताते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र पर बिजली, पेयजल की सुविधा बहाल नहीं किए जाने पर परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। मालूम हो कि आरएन कालेज के प्रधानाचार्य का प्रभार फिलहाल मधुबनी के आरके कालेज के प्रधानाचार्य अनिल मंडल के जिम्मे है। मधुबनी के आरके कालेज के प्रधानाचार्य के द्वारा आरएन कॉलेज पंडौल के जिन प्रोफेसर का प्रधानाचार्य का कामकाज देखने का जिम्मा दिया गया है, वह दुसरे कॉलेज के परीक्षा केन्द्र पर पर्यवेक्षक के तौर पर हैं। जिस कारण आरएन कालेज पंडौल परीक्षा केन्द्र का कामकाज परीक्षा नियंक्षण सरिता कुमारी देखरेख कर रही हैं।
इधर आरके कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. अनिल मंडल से संपर्क किया गया, परंतु उनसे बीत नही हो पाई।



