
MADHUBANI:- रहिका व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने शंभूआर पैक्स पर किया झंडोत्तोलन, देशभक्ति के नारे गूंजे
मधुबनी- 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रहिका प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सह शंभूआर पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने शंभूआर पैक्स कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर मिंटू राय, बैजनाथ सिंह, नागेंद्र सिंह, छोटे सिंह, टिंकू सिंह सहित पैक्स सदस्य, स्थानीय किसान, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
झंडोत्तोलन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विश्वजीत सिंह ने कहा, हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद रखना है। तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, हमारी आन-बान-शान है। किसानों, व्यापारी और पैक्स के माध्यम से गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों की रीढ़ है। किसानों को समय पर खाद, बीज और धान की खरीद की सुविधा देना ही सच्ची देश सेवा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे ईमानदारी से व्यापार करें और देश के विकास में भागीदार बनें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। साथ ही मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।



