
MADHUBANI:- पृथ्वी की रक्षा के लिए किया पौधारोपण, लिया नियमित देखभाल का संकल्प
मधुुबनी- 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस पर पंडौल प्रखंड राजद प्रवक्ता सुमन सिंह यादव ने अपने आवासीय परिसर में नींबू का पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण निहायत आवश्यक है। पौधारोपण और हरियाली के बगैर पृथ्वी की रक्षा संभव नहीं हो सकता। पर्यावरण प्रदूषण से जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका असर पेड़-पौधे, फसल पशु-पक्षी व आम लोगों पर देखा जा रहा है।
धरती माता की माता की रक्षा के लिए हरेक पहलुओं पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है। खेतों में अत्यधिक खाद का प्रयोग भी धरती को बंजर बना रहा है। पेड़ पौधों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए समर्पित है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।



