बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का मजबूत प्रदर्शन, 72.40 करोड़ रुपये तक पहुंचा कलेक्शन

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है। डर और कॉमेडी के मेल से बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार पकड़ बनाई और अब यह तेजी से 100 करोड़ रुपये क्लब की ओर बढ़ रही है।

फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई के बाद पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन इसकी कमाई 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये रही। सप्ताह के कारोबारी दिनों में हल्की गिरावट के बावजूद चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ और पांचवें दिन 7.65 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 117 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘भूत बंगला’ की कहानी मंगलपुर के एक शापित बंगले और ‘वधुसुर’ नामक रहस्यमयी दैत्य के इर्द-गिर्द घूमती है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button