
बिहार
MADHUBANI: 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली गिरफ्तार
मधुबनी, 13 मई। जिला के लदनियां थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर दिवा गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लदनियां बाजार के गांधी चौक पर बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर के साथ नाकेबंदी में एक बाईक सवार ब्राउन शुगर धंधेबाज को 15 ग्राम ब्राउन शुगर पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ब्राउन शुगर धंधेबाज की पहचान पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सिरहा जिला के गोलबाजार थाना के अंतर्गत डंगराहा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के 19 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसआई पुलिस चौधरी के आवेदन के अलोक में कांड संख्या-184/26 अंकित किया गया है। वहीं नामजद अभियुक्त राधेश्याम यादव को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।



