बिहार

MADHUBANI: उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं के आरोप में चार गैस गोदाम सील

मधुबनी- 13 मई। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिले में उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं एवं लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की गठित टीम ने जिले की चार गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी कर जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर होने पर संबंधित सभी एजेंसियों के गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच के दौरान पाया गया कि कई एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी तथा होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित नहीं की जा रही थी। इसके कारण आम उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहने के लिए विवश होना पड़ रहा था।

प्रशासन ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है। कार्रवाई के दायरे में आई एजेंसियों के नाम निम्न है।बाल्थी इंडेन ग्रामीण वितरक—बाल्थी,मधेपुर अवंतिका इंडेन—बेनीपट्टी, अविमो एचपी गैस ग्रामीण वितरक-परसा,घोघरडीहा कौशल किशोर एचपी गैस ग्रामीण वितरक—मिश्रौलिया, बाबूबरही से जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गैस एजेंसी की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को समयबद्ध,पारदर्शी एवं सुरक्षित होम डिलीवरी सुनिश्चित करे। यदि किसी एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, तो यह वितरण प्रणाली की विफलता एवं गंभीर लापरवाही का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करना, निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं करना अथवा कृत्रिम संकट जैसी स्थिति उत्पन्न करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है, जबकि नियमानुसार उन्हें घर तक गैस की आपूर्ति की जानी चाहिए।

जिला पदाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ लापरवाही,मनमानी अथवा वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई तो  कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सम्मानजनक एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता एवं उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए इस प्रकार की औचक जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन जिले के प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर एवं व्यवस्थित गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button