
बिहार
MADHUBANI:- बेनीपट्टी में कल सुबह ढाई घंटे तक 132 केवी पुपरी ग्रिड से बाधित रहेगी बिजली
मधुबनी- 21 अप्रैल। बेनीपट्टी ग्रिड में 132 केवी मेन बस एवं ट्रान्सफर बस विस्तार हेतु 132 केवी पुपरी ग्रिड की बिजली 22 अप्रैल को सुबह 9 से सुबह 11:30 बजे तक आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी I
इसकी जानकारी देते हुए बेनीपट्टी ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 132 केवी पुपरी ग्रिड से निकालने वाली 33 केवी सुरसंड, चारौत, राधौर एवं परिहार अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।



