
MADHUBANI: चिलचिलाती धूप-हीटवेव के बीच ताजे फलों और औषधीय जूस की खुब हो रही मांग
मधुबनी- 25 अप्रैल। गर्मी के साथ तापमान बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थ की मांग बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग फुटपाथ पर जूस दुकानों में पहुंचे लगे है। फलों व बेल की जूस, नारियल पानी, गन्ना जूस, शिकंजी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, बोतल बंद पानी की मांग बढ़ गई है। बच्चे व युवा कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम पसंद कर रहे हैं। इधर, शहर के रांटी-रामपट्टी सड़क पर स्थित प्रमोद जूस भंडार के संचालन प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर बेल, गन्ना, मौसमी के अलावा गिलोय, अर्जुन छाल, तुलसी पत्ता, मूंग पत्ता, पुदीना, मेथी दाना, कच्चा हल्दी, अश्वगंधा सहित 30 प्रकार की औषधीय संजीवनी जूस उपलब्ध है।
विभिन्न प्रकार के जूस, शर्बत 25 से 60 रुपये प्रति गिलास उपलब्ध होता है। लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। घर के लिए भी खरीद कर ले जाते हैं। प्रतिदिन बढ़ते तापमान गर्मी के बीच बंगाल, केरल सहित अन्य राज्यों से डाभ (नारियल पानी) की आपूर्ति हो रही है। डाभ की मांग तेजी से बढ़ी है।शहर के थाना चौक, गिलेशन बाजार, शंकर चौक, कोतवाली चौक सहित कई स्थानों पर डाभ की दुकानें खुली गई है। डाभ विक्रेता राहुल कुमार ने बताया कि मौसम के साथ इसकी मांग बढ गई है। फिलहाल प्रति डाभ 70-80 रुपये तक बिक्री हो रही है। दो माह पूर्व तक डाभ 50-60 रुपये तक उपलब्ध था। गर्मी मौसम में इसकी मांग अधिक हो जाता है। लोग घर के लिए भी डाभ खरीद कर ले जाते हैं।



