बिहार

MADHUBANI: भच्छी राजस्व कर्मचारी कार्यलय पर ताला, महाराजगंज के एक कमरे में बिचौलियां का ‘खेला’

मधुबनी- 07 मई। मधुबनी शहर के भच्छी पंचायत भवन पर राजस्व कर्मचारी के कार्यलय में महीनों से ताला लटक रहा है। जबकि इस कार्यालय से होने वाला कार्य शहर के महाराजगंज स्थित भाडे के एक कमरे से किया जा रहा है। जिससे जमीन संबंधी कार्यों के लिए भच्छी राजस्व कर्मचारी कार्यलय पहुंचने वाले भूस्वामियों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। कार्यालय बंद रहने से यहां पहुंचने वाले भूस्वामियों को यह बताने वाला भी कोई नजर नहीं आता कि यह कार्यलय महाराजगंज स्थित भाडे के एक कमरे में संचालित हो रहा है। बता दें कि दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य जमीन संबंधी कार्य ऑनलाइन कराने के नाम पर बिचौलियां राजस्व कर्मचारी, विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के नाम पर भू-स्वामियों से मोटी रकम की उगाही की जाती है। कई भू-स्वामियों द्वारा इसकी शिकायत रहिका अंचल अधिकारी व जिले के वरीय अधिकारियों से किए जाने के बाद भा बिचौलियों पर लगाम नहीं लग रहा है।

जानकारों का माने तो महाराजगंज स्थित एक कमरे मनमाने तरीके से चल रहे राजस्व कर्मचारी कार्यलय में बिचौलियों की मनमानी चलती है। एक साल पूर्व महाराजगंज में चल रहे चलाए जा रहे इस कार्यलय की शिकायत सामने आने के बाद रहिका अंचल अधिकारी ने पूर्व से निर्धारित भच्छी पंचायत भवन के एक कमरे कार्यालय संचालित करने का निर्देश दिया गया था। जिससे कुछ माह तक भच्छी पंचायत भवन पर राजस्व कार्यालय का संचालन किया गया, लेकिन यहां राजस्व कर्मचारी की बजाय बिचौलियों का दबदबा का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध होने पर दो-तीन माह बाद कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। इस तरह एक बार फिर से इस कार्यालय का संचालन महाराजगंज स्थित एक भाडे के कमरा से शुरु कर दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button