मधुबनी- 24 नवंबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका गांव में एक विवाहित महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है। मृतक के शव को बेनीपट्टी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतका के परिजन विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मधवापुर के वार्ड सदस्य सोनेलाल पासवान ने अपनी पुत्री सुनीता देवी की शादी लोरिका गांव के सूरज पासवान से वर्ष-2017 में धूमधाम से की। विवाह के बाद ससुराल में छोटी-मोटी विवाद होते रहे। जिसको लेकर लड़की के पिता अक्सर समाज में बात रखकर मामले को खत्म करा देते थे। मृतका के पिता सोनेलाल पासवान ने बताया कि उनका दामाद दूसरे प्रदेश में रहता है। जबकि, लोरिका में उनकी पुत्री की सास और देवर रहता था। देवर बदमाश किस्म का है। मृतका के पिता ने कहा कि आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी की, उनकी पुत्री फांसी लगा ली है। जिसके बाद वे मधवापुर मुखिया के साथ आये तो एक चोकी पर उनके पुत्री को मृत अवस्था में रखा था और सभी फरार थे। मालुम हो कि मृतका को दो छोटे छोटे बच्चे है। मृतका की एक पुत्री 05 वर्षीय तनु एवं लड़का 03 वर्षीय हिमांशु पासवान महज का है। जिसे फिलहाल उसकी नानी अपने गोद से लिपटाये रखी है। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर,जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद,अवर निरीक्षक शेषनाथ प्रसाद,संजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल,मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।