
MADHUBANI:- वाट्सन हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक अधिवक्ता तुफैल अहमद का इंतकाल, शिक्षा जगत में शोक की लहर
23 जुलाई को सुबह 10 बजे सकरी में अदा होगी नमाज़-ए-जनाज़ा, सुपुर्द-ए-ख़ाक की रस्म भी वहीं होगी
मधुबनी, 22 जुलाई। वाट्सन हाई स्कूल, मधुबनी के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सकरी निवासी तुफैल अहमद (85 वर्ष) का बुधवार को दरभंगा में इंतकाल हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उनकी पुत्री फौजिया खानम के आवास से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ भर्ती के तुरंत बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
मरहूम तुफैल अहमद ने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में वाट्सन हाई स्कूल, मधुबनी तथा एमएलए एकेडमी हाई स्कूल, दरभंगा में शिक्षक के रूप में उल्लेखनीय सेवाएँ दीं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कुछ वर्षों तक मधुबनी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में भी लोगों की सेवा की। शिक्षा और समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सादगी तथा समर्पण के कारण वे विद्यार्थियों, सहकर्मियों और समाज के बीच अत्यंत सम्मानित थे।
मरहूम को उनके पैतृक गाँव सकरी में 23 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 10 बजे नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
अपने पीछे वे एक पुत्र जीशान अहमद, पाँच पुत्रियाँ तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके इंतकाल पर शौक का इजहार करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि “शिक्षा के क्षेत्र में तुफैल अहमद का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि “उन्होंने शिक्षक के रूप में न केवल बच्चों का भविष्य संवारा, बल्कि उनमें अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास किया।”
पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि “तुफैल अहमद विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के भी आदर्श थे। विद्यालय से बाहर भी वे समाज में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य करते रहे।”
जदयू नेता नज़रे आलम ने कहा कि “तुफैल अहमद जाति-धर्म से ऊपर उठकर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”
नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि “तुफैल अहमद का पूरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित रहा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”
इसके अलावा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव शिव कुमार चौधरी, वरीय अधिवक्ता मंजर हसन, आकाशवाणी(All India Radio) के जिला संवाददाता आकिल हुसैन,हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता शैलेन्द्र कुमार,क्रिब्स हॉस्पिटल ग्रुप चेयरमैन इम्तियाज नुरानी,क्रिब्स हॉस्पिटल निदेशक एम.नेयाजी,पूर्व जिला पार्षद अशरफ सिद्दीकी,जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शंभू झा,पूर्व जिला पार्षद मो. अहमदुल्ला,सैयद हस्सान,परवेज सिद्दिकी,मनोज पूर्वे,राजद नेता हनुमान प्रसाद राउत, पवन यादव,डाक्टर आफताब आलम,आदिल हुसैन,इंजीनियर ग्यासउद्दीन,पूर्व मुखिया शादाब आज़म,तौकीर अहमद,पं.ऋषिनाथ झा,हाजी मोहम्मद तनवीर आलम,कुद्दूस सागर,इकबाल हुसैन,कफील अहमद,हुमायूं अशरफ,जमीर खान,अशरफ अहमद,मोहम्मद कलीम,अमजद हुसैन,मास्टर प्रवेज,शरफे आलम,डा. अफजल हुसैन,मास्टर कमर हुसैन,पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान मुफ्ती,इंजीनियर मोहम्मद शब्बीर,मोशर्फ आलम,मास्टर आकिब हुसैन,संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता,अधिवक्ता जहांगीर आलम,अधिवक्ता जहांगीर आलम,अधिवक्ता राकेश रंजन झा,अधिवक्ता डा.महताब आलम,अधिवक्ता सैफुल इस्लाम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मरहूम की मग़फ़िरत और परिजनों को सब्र अता होने की दुआ की।



