
MADHUBANI: भू-माफियाओं की दुस्साहस पर हरकत में जिला मत्स्य विभाग, खेसरा 570 की सीमांकन का निर्देश
मधुबनी- 21 जुलाई। सोमवार की देर रात शहर के स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने खेसरा 570 वाली जमीन (लोक भूमि) पर अवैध रूप से ट्रैक्टर से मिट्टी भराई को जिला मत्स्य विभाग ने सख्ती से लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिला मत्स्य कार्यालय ने रहिका अंचल मत्स्यजीवी सहयोग समिति को खेसरा 570 की जमीन का मापी कराने का मौखिक निर्देश दिया है। बता दें कि एक माह पूर्व मत्स्य विभाग द्वारा सैरात सूची में शामिल नगर निगम क्षेत्र की अतिक्रमित 32 पोखर-जलकरों की सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश रहिका अंचल अधिकारी को दिया गया था। अतिक्रमित 32 पोखर की सूची में खेसरा 570 भी शामिल है। मत्स्य विभाग के निर्देश के बाद भू-माफियाओं खेसरा 570 को आनन-फानन में कब्जा जमाने की कोशिश शुरु कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक खेसरा 570 की जमीन पर कब्जा करने की साजिश में एक कुख्यात नामजद के नाम को उछाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक खेसरा 570 की जमीन को स्थानीय आधा दर्जन से अधिक लोग दशकों से कब्जा कर रखा है। कई लोग इस जमीन पर आलीशान बिल्डिंग बना रखा है। कई लोगों ने इस लोक भूमि को कब्जा कर खटाल के रुप में सालों से उपयोग कर रहा है। जबकि खेसरा 570 की शेष जमीन को भू-माफिया कब्जा कर करोड़ों की सौदेबाजी की कोशिश में लगा है। खेसरा 570 पर पहुंचने के लिए हनुमान मंदिर के सामने से एक मार्ग बचा है। भू-माफिया रात के अंधेरे में मिट्टी भराई के लिए इसी मार्ग का सहारा लेते है। शेष अन्य मार्ग को स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है।
जानकारों की माने तो भू-माफियाओं का जमीन कब्जा करने की दुस्साहस पर समय रहते रोक नहीं लगाई जाती है तो आने वाले समय में स्थिति विस्फोटक साबित हो सकता है।



