मधुबनी- 01 जनवरी। लदनियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी के विरुद्ध सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा बीडीओ लदनियां के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का मामला प्रकाश में आया है। बीडीओ के समक्ष प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश की खबर सुनकर लोग असमंजस में है। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने प्रखंड प्रमुख प्रमिला के खिलाफ सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। लदनियां प्रखंड में निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की कुल 21 है। पंसस ध्रूव नारायण महतो,कौशल किशोर,अनिता देवी,राज दुलारी देवी,रामपरी देवी,मो.कैयूम,सरीन अफरोज एवं चांदनी देवी ने कुल आठ सदस्यों अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा प्रखंड पंचायत समिति सदस्य द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। इस सम्बंध में प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी को सूचित किया जाना है। पंचायती राज अधिनियम के अनुरूप अविश्वास प्रस्ताव पर अग्रिम निर्णय लिया जायेगा।
