[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- प्रेम प्रसंग में युवक व युवती की महिला थाना पुलिस ने करायी शादी

मधुबनी- 04 मार्च। एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी चर्चा मधुबनी शहर में हो रही है। जिसमें बराती एवं घर वाले पुलिस वाले ही बने। यह मामला महिला थाना का है। जहां महिला थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी ने एक प्रेम प्रसंग के मामले में युवक एवं युवती के रजामंदी के बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के मौजुदगी शादी हुई। दोनों नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी कैलाश की पुत्री नंदनी कुमारी एवं माधव साह के पुत्र शंभू कुमार साह लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थे। जब शंभू कुमार साह ने नंदनी कुमारी से शादी करने से इंकार किया, तो नंदनी कुमारी मधुबनी महिला थाना पहुंच गई। तथा अपनी प्रेम प्रसंग की कहानी महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को बतायी।

जिसके बाद में महिला थाना के पुलिस ने लड़का सहित लड़के पक्ष को बुलाया और समझाया। जिसके बाद महिला थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़ी की शादी करा दी। मालूम हो कि महिला थाना में आयोजित शादी समारोह में लड़की पक्ष के परिजन एवं लड़का पक्ष के परिजन उपस्थित रहे। दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने शादी की। महिला थाना परिसर में बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। बारातियों के बीच मिठाई बाटी गई।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!