बिहार

MADHUBANI:- पुलिस अधिकारी के सीट पर बैठकर ड्यूटी बजाते हैं चौकिदार

मधुबनी-01 मई। नगर थाना मधुबनी चौकिदार के भरोसे चल रहा है। नगर थाने के ज्यायदातर संचिकाओं का कार्य भी चौकिदार के द्वारा ही निपटाया जाता है। अब तो थाने के अधिकारियों के जीप पर आगे बैठकर चौकिदार डयूटी करते देखे जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो थाने में केस दर्ज हो,सरिस्ता कार्य या फिर ड्यूटी का कार्य भी थाने के पदाधिकारियों को चोकिदार के द्वारा ही दिया जाता हैं। नगर थाने का कार्य एक चोकिदार के द्वारा किए जाने से संबंधित सूचना पुर्व के एसपी सत्य प्रकाश को प्राप्त हुआ था। तथा यह भी सूचना मिली थी कि शराब तस्करों से भी उक्त चोकिदार के संलिप्ता की आशंका है। जिसके बाद पुर्व एसपी सत्य प्रकाश ने उक्त चौकिदार को नगर थाने से हटाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद चौकिदार को नगर थाने से हटाकर स्टेट बैंक सड़ी स्कुल के सामने ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त कर दिया गया था। परंतू कुछ ही महिनों के बाद एसपी को बिना सूचना के उसे फिर से नगर थाने में रख लिया गया। अब सवाल यह उठता है कि किस कारण नगर थाने में उक्त चौकिदार को फिर से रख लिया गया। वैसे पुरे जिले की बात की जाए, तो मधुबनी जिले के ज्यादातर थानों में चौकीदारों से ही थानों के संचिकाओं का कार्य लिया जाता है। जिसे कई मामलों में कभी-कभी खुफिया जानकारी भी भंग हो जाती है, तो वहीं स्थानीय चौकीदारों द्वारा थानों में प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर अन्य संचिकाओं का कार्य करने से एफआईआर दर्ज कराने आए एक पक्ष की सूचनाएं दुसरे पक्ष को प्राथमिकी दर्ज होते ही मिल जाती है। अगर ऐसे ही चौकिदारों को थानों में रखकर कार्य लिया जाता रहा, तो फिर गांवों की विधि व्यवस्था किस के जिम्मे होगी।

क्या कहते हैं एसडीपीओ—

सदर एसडीपीओ ने बताया कि राजीव कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना मुझे नही थी। बात संज्ञान में आयी है,तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button