
MADHUBANI:- डीलरों के यहां आनाज पहुंचाने के नाम पर बिस्फी में हो रहा था शराब का कारोबार, बिस्फी चौक पर पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त, 1 गिरफ्तार
मधुबनी- 06 दिसंबर। बिस्फी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिस्फी से एक पिकअप वैन पर लदे 3900 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया है। मौके पर शराब धंधेबाज बिस्फी निवासी सगुन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त पिकअप वैन एफसीआई गोदाम बिस्फी से डिलेवरी के तहत डीलरों के यहा अनाज पहुंचाया जाता था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिस्फी चौक स्थित रामबाबू के घर के पास सड़क किनारे खड़ी उक्त पिकअप वैन पर भारी मात्रा में शराब लदी होने की गुप्त सूचना मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई हरेंद्र राय,सुरेश चौधरी,डीके दिवाकर,रविन्द्र चौधरी के साथ अन्य पुलिस बल मौके पर पंहुच पिकअप की तलाशी लिया गया। जिसमें नेपाली सौफिया शराब की 3900 बोतलें कुल 1170 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी में बिस्फी पुलिस पदाधिकारी एसआई सुरेश चौधरी,हरेंद्र राय,डी कुमार दिवाकर को बड़ी कामयाबी मिली है।



