क्राइमबिहार

MADHUBANI:-जीत के जश्न में नवनिर्वाचित मुखिया समर्थकों का उत्पाद,कई जख्मी

मधुबनी-16 दिसंबर। नवनिर्वाचित मुखिया के समर्थकों ने जीत के जश्न में अंधे होकर जमकर उत्पाद मचाया। यह मामला जयनगर प्रखंड के बेलही दक्षिणी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुविता देवी के विजय होने पर पंचायत में बुधवार को मुखिया ने समर्थकों के सहयोग से विजय जूलूस निकाली। मुखिया का विजय जूलूस पंचायत के बेला,भेलवा टोला एवं ईसलामपुर मुहल्ला कमला पुल होते हुए बेला गांव एनएच 227 किनारे उसी पंचायत के मुखिया परिणाम में दूसरे स्थान पर रही सुनीता देवी के आवास के समीप विजय जूलूस रथ को निर्वाचित मुखिया समर्थकों के द्वारा रोक कर हंगामा किया गया। इसी क्रम में मुखिया परिणाम में दूसरे स्थान पर रही सुनीता देवी के आवास स्थिति समर्थकों ने डीजे से अमर्यादित भाषा वाले गाने को बंद करने एवं हंगामा को बंद करने की बात कही गई। इसी क्रम में निर्वाचित मुखिया के समर्थकों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें मुखिया परिणाम में दूसरे स्थान पर रही प्रत्याशी के पक्ष से दो महिला समेत कुछ चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की सूचना मिलते पर जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

घायलों में 15 वर्षीय निशा कुमारी, 20 वर्षीय रंजना कुमारी दोनों पिता लाल प्रसाद यादव, 30 वर्षीय लाल प्रसाद यादव पिता पांडव यादव एवं 25 वर्षीय सत्येंद्र यादव पिता ललित यादव सभी साकिन बेला गांव शामिल हैं। सभी का ईलाज जयनगर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। जबकि लाल प्रसाद यादव को गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है।सूत्रों ने बताया कि निर्वाचित मुखिया का विजय जूलूस भेलवा टोला ईसलामपुर मुहल्ला से घूमने के दौरान नशे में धुत्त समर्थकों ने मुहल्ला के महिलाओं पर रंग फेंका। जिससे मामला बिगड़ने से बाल बाल बच गया।इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं मुखिया पति पूर्व मुखिया उमेश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button