MADHUBANI:- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को झंझारपुर में, तैयारी की समीक्षा बैठक के बाद बोले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल, कहा- विपक्ष को देश के आस्था और गरिमा से कोई लेना देना नही

मधुबनी-11 सितम्बर।  जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 16 सितंबर को झंझारपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि महागठबंधन को लोक सभा चुनाव में जनता इस बार खदेड़ देगी। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में आजतक यह तय नहीं हो पाया कि पीएम उम्मीदवार कौन होगा, तो ये लोग देश को सही से कैसे चला पाएंगे। इनकी जुगलबंदी सिर्फ और सिर्फ कुर्सी की है। इनको देश के आस्था और गरिमा से कोई लेना देना नहीं है। बैठक में सांसद अशोक यादव,विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर,लोकसभा प्रभारी राम कुमार,पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ,प्रो. किरण झा,नुनु ठाकुर,प्रफुल ठाकुर प्रसांत ठाकुर,प्रमोद सिंह,देवेंद्र यादव, संजीव बादल,विनोद प्रसाद,अरुण झा,राधा देवी,लक्ष्मी कुमारी,राजीव झा, मनोज कुमार मुन्ना,सुनील मिश्रा,मनोज चोधरी,प्रफुल्ल झा,कुषवश्वर कुशवाहा,श्रवण पूर्वे,सुबोध चोधरी,अशोक राम,विष्णु राउत,संजय सिंह,प्रतिमा रंजन,मनीष उद्धव,सुभाष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं डॉ अशोक यादव एवं जिलाध्यक्ष शंकर झा ने ललित कर्पूरी मैदान झंझारपुर में 16 सितंबर को सुबह के 10ः30 बजे देश के गृह मंत्री अमित साह के कार्यक्रम में सभी से चलने का आवाहन किया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!