स्पोर्ट्स

कोहली की नाबाद शतकीय पारी से RCB की धमाकेदार जीत, केकेआरको 6 विकेट से हराया

रायपुर- 13 मई। आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों को हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन अंगकृष रघुवंशी ने किया, जिन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवरों में केकेआर को रिंकू सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी का भी फायदा मिला, जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए।

इसके अलावा फिन एलन ने 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रन का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन ने भी 32 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

उनका अच्छा साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया, जिन्होंने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन जोड़े। अंत में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम का यह प्रदर्शन प्लेऑफ की दौड़ में उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है, जबकि केकेआर को इस हार से झटका लगा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button