क्राइम

JPSC अनियमितता मामला: CID की झारखंड राज्य में छापेमारी, रांची, बोकारो और पलामू में कई ठिकानों की तलाशी

रांची- 03 अगस्त। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जांच एजेंसी की टीमों ने रांची, बोकारो और पलामू सहित विभिन्न स्थानों पर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाकर दस्तावेजों की जांच की और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजधानी रांची में सीआईडी की एक टीम ने एक निजी कोचिंग संस्थान में छापेमारी कर वहां उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। टीम ने संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जेपीएससी नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार परीक्षा माफिया अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है।

बोकारो में सीआईडी की टीम सेक्टर-3 स्थित आवास संख्या 315 पहुंची, जो पूर्व जेपीएससी सदस्य सनात प्रकाश का सरकारी आवास बताया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आवास करीब एक वर्ष से खाली पड़ा है। इसके बावजूद जांच अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवास से संबंधित जानकारियां जुटाईं।

उधर पलामू में सीआईडी ने एक साथ तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने मेदिनीनगर के बारालोटा हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के घर, शिक्षक संतोष कुमार सिंह के बीएस कॉलेज के समीप स्थित आवास तथा नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक घर की तलाशी ली। पलामू पुलिस की मौजूदगी में घरों के कमरों, अलमारियों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण कागजात और अन्य संभावित साक्ष्य जब्त किए गए, जिन्हें सीआईडी अपने साथ ले गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआईडी की जांच केवल परीक्षा में कथित अनियमितताओं तक सीमित नहीं है। एजेंसी परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों, संपर्कों, डिजिटल साक्ष्यों और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है। जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राज्यभर में विभिन्न स्थानों से जुटाए गए दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!