
MADHUBANI:- आउटसोर्सिंग कर्मियों का हड़ताल के बीच नगर निगम के नियमित कर्मियों ने शहर में संभाला सफाई कार्य, कचरा उठाव शुरु
मधुबनी – 03 अगस्त। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का राज्यव्यापी हड़ताल के बीच सोमवार 3 जुलाई को नगर निगम के नियमित सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई कार्य को संभाल लिया।
बतादें कि तीन सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की 30 जुलाई से हड़ताल के चलते शहर के चौक-चौराहों पर लगे कचरा के अंबार लगा था। सावन के पहली सोमवारी को देखते हुए नगर निगम के नियमित सफाई कर्मियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से चकरा का उठाव शुरु कर दिया है।
शहर के गंगासागर चौक स्थित कचरा का उठाव कर रहे नियमित सफाई कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों का हड़ताल के जारी है। लेकिन नियमित सफाई कर्मी अपने कार्य से मुकर नहीं सकते हैं। नियमित सफाई कर्मी जेसीबी और ट्रैक्टर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा पर कचरा का उठाव कार्य किया जा रहा है। कचरा उठाव कार्य को निरंतर जारी रखा जाएगा।



