क्राइम

JHARKHAND:- मां ने अपने इकलौते पुत्र की कराई हत्या, 3 गिरफ्तार

रांची- 24 फरवरी। रांची के सिकिदिरी थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गौतम कुमार चौधरी अमित कुमार सिंह और मां चंचला देवी शामिल है। इनके पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त अपाचे बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि

एक मां ने अपने इकलौते पुत्र की हत्या करवा दी। एसपी ने बताया कि बीते 9 फरवरी को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भूसूर जंगल से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने सीआईजी प्रकाशन कराया गया ।इसके माध्यम से परिजनों द्वारा शव की पहचान अभिषेक कुमार (19) के रूप में की गई। मृतक अभिषेक कुमार, पिता कौशेन्द्र कुमार नामकुम थाना क्षेत्र के काली नगर का रहने वाला था।

एसपी ने बताया कि टीम ने तकनीकी सहयोग से मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल गौतम कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। चुटिया थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक के समीप का रहने वाला है। पूछताछ में गौतम कुमार चौधरी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इनका दोस्त अमित कुमार सिंह अपनी बुआ चंचला देवी पति कौशेन्द्र कुमार के घर में रहता था। अमित कुमार सिंह के बुआ का लड़का अभिषेक कुमार के द्वारा उसे घर से भगा दिया गया था । मृतक अभिषेक कुमार के द्वारा अपनी मां चंचला देवी को भी शराब के नशे में परेशान किया जाता था ।

इससे दुखी होकर एवं संपत्ति के लालच में अमित कुमार सिंह ने अपनी बुआ के सहमति से अभिषेक कुमार को विश्वास में लेकर भूसूर जंगल में ले जाकर हत्या करने के लिए बोला। इसके बाद गौतम कुमार चौधरी की ओर से अभिषेक कुमार को अपने बाइक पर बैठाकर भूसूर जंगल ले जाया गया । वहां पर शराब का नशा करा कर पत्थर से कूच कर अभिषेक कुमार की हत्या कर दी गई। हत्या में अमित कुमार सिंह और चंचला देवी की संलिप्तता पाते हुए इन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button