
JHARKHAND:- पत्नी की चाकू मारकर की हत्या,पति गिरफ्तार
रांची-10 अप्रैल। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात की है। मृत महिला का नाम शहनाज परवीन( 30) है। मृत महिला के पिता मोहम्मद इजराइल खान के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति कारू को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति कारू ने अपनी पत्नी के मायके में ही चाकू मार कर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद शहनाज परवीन को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपित पति कारू को सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मायके से विदाई को लेकर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। रिम्स में शाहनवाज परवीन की मौत हो गई।



