[the_ad id='16714']

JHARKHAND:- नीतीश के रंग बदलने से गिरगिट भी शरमा जाय: डा. मनोज

रांची- 28 जनवरी। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि गिरगिट भी पलटू राम नीतीश के रंग बदलने से शरमा जाय। कुमार रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जदयू का चाल चरित्र उजागर हो गया।

उन्होंने भाजपा भी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जैसे अवसरवादी पार्टी इस दुनिया में कहीं नहीं है। सत्ता के लालच में भाजपा कुछ भी करने से बाज नहीं आएगी। कल तक जंगल राज की राग अलापने वाले आज नीतीश के पलटी मारने से नीतीश भी पाक और पवित्र हो गए। भाजपा की कोई नैतिकता नहीं बची, भाजपा अंग्रेजों वाली नीति अपनाई है फूट डालों और राज करो। पलटू राम को तो पूरी दुनिया जान चुकी है कि पलटू राम पद पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!