
मध्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया कराने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
मधुबनी- 30 अप्रैल। जिले में पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके पास से वॉकी-टॉकी पांच, इयरबड्स एक,कॉन्टैक्टर डिवाइस एक और तीन मोबाइल बरामद किया। उक्त कार्रवाई सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सुख नशा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि चकदह जाने वाली ब्रिज के नीचे दुकानदार रामकृष्ण दास के द्वारा सुख नशा बेचा जा रहा है। पुलिस ने तुरंत दुकान पर पहुंची रेड की। परंतु दुकान में नशा से संबंधित कुछ नहीं मिली। दुकान पर झोला लिए बैठे अन्य युवक को तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में यह सब सामान बरामद हुआ। पूछे जाने पर अपना नाम बैजनाथ दास बताया। पुलिस की कराई से पूछने पर उसने अपने दोस्त पंकज कुमार जो कि नगर थाना क्षेत्र के बासुआरा का निवासी है। पुलिस जब उसको गिरफ्तार किया, तो उसने अपने मित्र बेगूसराय जिला निवासी रोशन कुमार का समान बताया। उसने यह भी बताया कि वह मधुबनी शहर के एक होटल में रुका है और वह यह सामान लेने आया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर वॉकी-टॉकी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराते थे।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके गिरोह का सरगना राजेश रोशन यह भी बेगूसराय का निवासी है, जबकि एक अन्य सहयोगी गोपालगंज जिला निवासी रामप्रवेश गुप्ता भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार ने बताया आने वाली जून माह मध्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर नकल कराता था।
गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को पहले से सेट कर परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर पहुंचाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। टीम में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,एसआई विनय कुमार,मनोज कुमार के अलावा अन्य पुलिस बल शामिल थे।



