
बिहार
CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा अज्ञात वाहन
पटना- 13 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में दोबारा चूक हुई है। मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कार्य का जायजा लेने जब शुक्रवार को अपने आवास से सुपौल जाने के लिए निकले तो पटना जू के दो नंबर गेट पर पहुंचते ही दूसरी ओर से आ रहा एक वाहन उनके काफिले में घुस गया। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं। पहले हुई घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव भी किया गया था। सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए एसएसजी के 50 नए जवानों की तैनाती की गई थी।



