ताज़ा ख़बरें

BIHAR:- प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश, 48 घंटे तक दिखेगा मौसम में बदलाव

पटना- 24 फरवरी। राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई है। बिजली के कड़कने और बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा ने मौसम बदल दिया है। दो दिनों तक राज्य में हवा का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक ट्रफ रेखा भी मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण पूर्व बिहार तक गुजर रही है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य के पूर्वी एवं मध्य भाग के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इस दौरान रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

बिहार में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रात का तापमान पूरी तरह से शुष्क बना रहा। इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि देखी गई है। राज्य में 24 घंटे के अंदर सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी और औरंगाबाद में दर्ज किया गया है।

बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का आगमन राज्य के पूर्वी एवं मध्य भागों में देखा जा रहा है। इसकी सक्रियता राज्य में और बढ़ सकती है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इसके बाद नमी युक्त हवा की सक्रियता बढ़ने के कारण 25 फरवरी को पूर्वी एवं मध्य भाग के अलग अलग स्थानों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के दौरान रात में मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। हवा का प्रवाह भी 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक होगा। रात में मध्यम स्तर के बादल भी छाए रहने के साथ नमी व ट्रफ रेखा के प्रभाव के बाद मौसम में बदलाव दिखाई पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान रात के तापमान में दो से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button