
BIHAR:- नवादा में दो उप समहर्ता ने की अंतरजातीय विवाह
नवादा- 13 मई । जिले के दो उप समहर्ता शुक्रवार सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया है ।कोविड-19 काल के बाद धूम-धड़ाके के साथ शुभ मुहूर्त में शादियां हो रही है। इन लग्न में कुछ शादियां खास हो जाती है। इसमें नवादा शहर में हुई यह शादी खास रही।
जिले के दो अफसरों ने एक-दूसरे के संग सात फेरे लिए। इस मौके को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। शादी के वक्त दुल्हा-दुल्हन काफी खुश दिख रहे थे। यह शादी जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंशु कुमारी और सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी विश्वजीत कुमार की हुई। दोनों बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। नवादा में ही तैनाती है। खास बात ये कि ये शादी अंतरजातीय है। दोनों अलग-अलग जात-बिरादरी के बताए गए हैं। लेकिन, जानकार बताते हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के करीब थे।
दोनों 62 वीं बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। एक साथ चयन होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी। फिर दोस्ती और अब सात फेरों का बंधन।दोनों की यह शादी नवादा शहर के अशोका मैरिज हाल (चमरा गोदाम) में आयोजित समरोह में हुई। शादी के दौरान दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह, एसडीएम सदर उमेश कुमार भारती, एसडीएम रजौली आदित्य कुमार पीयूष सहित दर्जन भर अधिकारी व समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे। दो अफसरों का मिलन व अंतरजातीय प्रेम विवाह की खूब चर्चा हो रही है। लोग नव दंपती के सुखद व मंगलमय दांपत्य जीवन की कामन कर रहे हैं।



