
BIHAR:- मधुबनी में शराब तस्कर ने 2 एसएसबी जवान को रौंदा, 1 की मौत, मृतक जवान हिमाचल प्रदेश का निवासी
मधुबनी- 30 अगस्त। जिले से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर ने एसएसबी जवान को चार चक्का बहन से रौंद दिया। घटना रात्रि के करीब 8 से 9 बजे की है। शराब तस्कर के वाहन को रोकने का प्रयास करते समय तस्कर ने एसएसबी जवानों को रौंदा दिया। गंभीर रूप से घायल जवानों को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल जयनगर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दुसरे जवान को अनुमंडल अस्पताल से बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक एसएसबी जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को एसएसबी को सौंप दिया गया।

मामला मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के लगडी योगिया गांव का है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल के खुले सीमा सुरक्षा के लिए एसएसबी जवानों को लगाया गया है। बिहार में जब से शराब बंदी कानून लागू किया गया है, तभी से लगातार नेपाल से शराब तस्करी कर भारत में लाने का कारोबार में काफी तेजी देखा जा रहा है।

लगडी योगिया एसएसबी कैंम्प के 18 वीं जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। सूचना पाकर सुरक्षा में मुस्तैद जवान सक्रिय हो गए। तथा शराब लेकर आ रहे तस्कर को रोकने का प्रयास किया। इसी क्रम में शराब तस्कर ने सुरक्षा में मुस्तैद दो जवानों को अपने वाहन से रौंद दिया। 43 वर्षीय मृतक जवान देवराज पिता जगदीश चन्द्र ग्राम थुसम्बा,थाना खैर,जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश का निवासी था।



