
भारत की ‘आकाश में आंख’ EOS-05 लॉन्च, हर 5 मिनट में देगा आपदा की तस्वीर, पूरे भारत पर रहेगी नजर
श्रीहरिकोटा / नई दिल्ली, 18 सितंबर। इसरो ने देश के पहले जियो-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। GSLV-F17 रॉकेट ने इसी माह को रात 2:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2,367 किलो वजनी इस उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह GSLV से भेजा गया अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह चुनिंदा इलाके की तस्वीर हर 5 मिनट में और पूरे भारतीय भूभाग की तस्वीर हर 30 मिनट में करीब 42 मीटर रिजॉल्यूशन पर ले सकेगा। इससे पहले किसी इमेजिंग सैटेलाइट में इतनी तेज़ रिविजिट रेट नहीं थी। 36,000 किमी ऊंचाई पर यह पृथ्वी की गति के साथ-साथ घूमेगा, इसलिए एक ही जगह पर टिका रहेगा। बाढ़, चक्रवात, बादल फटने, जंगल की आग जैसी तेजी से बदलने वाली आपदाओं की लगभग रियल-टाइम निगरानी करेगा।
सैटेलाइट में 700mm टेलीस्कोप और विजिबल, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल व हाइपर-स्पेक्ट्रल बैंड हैं। इसका मिशन जीवन 9 साल है। ISRO चीफ वी. नारायणन ने स्पष्ट किया कि यह ‘स्पाई सैटेलाइट’ नहीं, बल्कि कृषि, मौसम, पर्यावरण और नागरिक सुरक्षा के लिए है।



