
भारत
दिल्ली में 17 वर्षीय युवती से गैंगरेप और हत्या पर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को घेरा
दिल्ली- 18 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप होता है और उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया जाता है। सोशल साइट्स पर राहुल गांधी ने कहा कि राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती। दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।
दिल्ली में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ़ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है। अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं। दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और सज़ा मिले। इस आपराधिक गैर-जिम्मेदारी की जवाबदेही तय होना चाहिए, महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।



