
MLC कारी सोहैब को पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई, शैक्षणिक हितों को मिलेगी दिशा
पटना- 16 सितंबर। बिहार विधान परिषद सदस्य एवं राजद के कद्दावर नेता मो. कारी सोहैब को बिहार विधान परिषद की पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाईयों का तांता लगा है। राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, विधायक आसिफ अहमद, जितेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, मो. गालिब, डॉ. विजय चंद्र घोष सहित कई समाजसेवियों ने बधाई दी है।
राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कारी सोहैब का संसदीय और सामाजिक जीवन काफी सक्रिय रहा है। इससे पूर्व भी वे बिहार सरकार एवं विधान परिषद की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सभापति के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत, उर्दू सहित विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर कारी सोहैब ने सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की है। पुस्तकालय समिति अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव समिति के कार्यों को प्रभावी दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कारी सोहैब नए दायित्व का पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं कुशलता के साथ निर्वहन करते हुए बिहार के व्यापक शैक्षणिक एवं बौद्धिक हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



