एजुकेशन

हिमाचल प्रदेश: हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 151 उम्मीदवारों का चयन

हमीरपुर- 16 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी के शिक्षकों के 151 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5316 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 375 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। एक से पांच सितंबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!