भारत

PM मोदी, लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री ने ‘राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस’ की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली- 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया और देशवासियों को उनकी स्मृति में मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि, जिनकी इंजीनियरिंग की प्रतिभा और राष्ट्र-निर्माण की सोच आज भी प्रेरित करती है। आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले और देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनकी स्मृति में मनाए जाने वाले ‘इंजीनियर्स डे’ (अभियंता दिवस) के अवसर पर राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। ये वो लोग हैं जो बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीज़ें बनाते हैं और समाधान देते हैं।”

ओम बिरला ने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपनी असाधारण तकनीकी कुशलता, अनुशासन और दूरदर्शिता के माध्यम से भारत के जल संसाधनों, सिंचाई और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि ज्ञान, नवाचार और कर्तव्य-निष्ठा को राष्ट्रहित से जोड़ा जाए, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आज का दिन देश के उन लाखों इंजीनियरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अपनी प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से भारत के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। आज, जब भारत मजबूत बुनियादी ढांचे, आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रगति, आत्मनिर्भरता और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है, तो हमारे इंजीनियरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के इंजीनियरों की काबिलियत और लगन भारत की तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रही है, बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है और एक ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर रही है एम. विश्वेश्वरैया का जीवन उत्कृष्टता, अनुशासन, इनोवेशन और जन-सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है। भारत के राष्ट्र-निर्माण के सफ़र में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एम. विश्वेश्वरैया की अद्भुत दूरदर्शिता, अनुशासन और इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उनका जीवन याद दिलाता है कि इंजीनियरिंग का मतलब सिर्फ़ ढाँचे बनाना नहीं बल्कि एक मजबूत, लचीला और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया और ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ पर देश की प्रगति के लिए प्रयासरत सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई दी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनके लगातार इनोवेशन भारत की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हैं। राष्ट्र-निर्माण में एम. विश्वेश्वरैया के असाधारण योगदान ने अहम भूमिका निभाई।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल और इनोवेशन से राष्ट्र-निर्माण में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंजीनियरिंग के माध्यम से राष्ट्र और समाज की सेवा में आपके द्वारा किए गए अद्वितीय कार्य, एक सक्षम राष्ट्र और सशक्त समाज के निर्माण में आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। भारत माता के इस महान सपूत के चरणों में नमन!

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!