
ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने 5 तेल टैंकर तबाह किए
तेहरान/वाशिंगटन- 09 सितंबर। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर मिडिल ईस्ट में जंग और तेज हो गई है। अमेरिकी सेना (सेंटकॉम) के मुताबिक ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने अमेरिकी युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। जवाब में अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल ले जाने वाले 5 टैंकरों को तबाह कर दिया। 4 टैंकर ओमान की खाड़ी में और 1 टैंकर खार्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया। अमेरिका का आरोप है कि ये टैंकर ईरान के शैडो फ्लीट का हिस्सा थे। इधर, IRGC ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया। जॉर्डन ने कहा कि ईरान की 20 में से 18 मिसाइलों को मार गिराया गया, 2 आबादी से दूर गिरीं, कोई जनहानि नहीं हुई।
इसी बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के आभा एयरपोर्ट, किंग खालिद एयर बेस और अरामको की तेल सुविधाओं पर हमला कर दिया, जिसमें 73 लोग घायल हुए। जवाब में सऊदी ने यमन में हूती ठिकानों पर बमबारी की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हूती ईरान के एजेंट हैं, हम हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।



