
बिहार
MADHUBANI: बिरौल में पानी बहाने के विवाद पर चली गोली, पिता-पुत्र जख्मी
मधुबनी- 09 सितंबर। जिले के खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर गोली चला दी। इस फायरिंग में राजन सिंह और उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित राजन सिंह ने आरोप लगाया है कि पानी बहाने के मसले पर आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत खजौली थाना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि 3 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मधुबनी नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।



