
MADHUBANI:- अपर समाहर्ता ने VC से की राजस्व मामलों की समीक्षा, 8 सितंबर से पहले निष्पादन का निर्देश
मधुबनी- 05 सितंबर। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिले के सभी अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (DCLR), राजस्व प्रभारियों एवं राजस्व कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान SLSP के तहत लंबित आवेदनों एवं उनके ATR की अंचलवार समीक्षा की गई। 08 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और अद्यतन ATR ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए लंबित NOC और भूमि उपलब्धता की भी समीक्षा हुई।
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि आंगनबाड़ी के साथ-साथ PHC एवं विद्यालयों के लिए सरकारी भूमि की उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्यों में विलंब न हो। उन्होंने सभी CO को निर्देश दिया कि मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर बैठक करें और उपयुक्त भूमि की पहचान करें। साथ ही सभी DCLR को अपने अधीनस्थ अंचलों में राजस्व मामलों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने को कहा। वीसी में जिले के सभी अंचल अधिकारी, DCLR, राजस्व प्रभारी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।



