
MADHUBANI:- अवैध देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी- 05 सितंबर। जिले के बासोपट्टी थाना अंतर्गत डायल-112 की गश्ती दल को रात्रि में सूचक विनिता देवी द्वारा डायल-112 पर कॉल कर बताया गया कि उनके ग्रामीण शिवम कुमार द्वारा उनके घर के बगल में आकर देशी कट्टा लहराते हुए गाली गलौज कर रहा हैं एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार बासोपट्टी थाना की डायल-112 की टीम समय करीब 03:15 बजे त्वरित गति से ग्राम उछाल पहुंची तो पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवम कुमार बताया। विधिवत तलाशी के क्रम में युवक के कमर में खोंस कर रखा गया 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। तदोपरांत बरामद अवैध हथियार को विधिवत जब्त कर अभियुक्त शिवम कुमार को थाना लाया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से यह कट्टा लेकर आया था और क्षेत्र में अपना भय व रौब दिखाने के लिए इसे रखता था। इस संबंध में बासोपट्टी थाना द्वारा कांड संख्या- 305/26, दिनांक 05.09.2026, धारा- 352 / 351 (2) बी0एन0एस0 एवं 25 (1-बी) ए आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-
01. शिवम कुमार, पे०- ललन झा, सा०- उछाल, थाना- बासोपट्टी, जिला- मधुबनी।
बरामद एक देशी कट्टा



