बिहार

DARBHANGA:- लोआम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ठोकर से सतघारा के पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दरभंगा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं बविता

दरभंगा- 22 अगस्त। दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित एक निजी स्कुल के सामने रैयाम-मुरिया मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाईक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। स्कॉर्पियो को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जब्त कर लिया है। जब्त स्कॉर्पियो नारायणपुर क्षेत्र की बतायी जा रही है।

मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के ईजरा पंचायत के सतघारा गांव निवासी विष्णुनदेव भंडारी के पुत्र नवीन भंडारी और उनकी पत्नी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवीन भंडारी अपनी पत्नी 32 वर्षीय बविता कुमारी को बाईक से रोज की तरह मिथिला युनिचर्सिटी दरभंगा लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लोआम गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्फतार स्कॉर्पियो के चपेट में आयी गयी। जोरदार टक्कर के कारण दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी। मृतिका बविता कुमारी मिथिला युनिचर्सिटी दरभंगा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं।

हादसे की खबर जैसे ही सतघारा गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!